बुरहानपुर

*बुरहानपुर में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लिया संकल्प*

बुरहानपुर :- शहर के कमल तिराहा पर बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, सुशासन और सेवा की भावना से आमजन को जोड़ना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ, जिसके बाद विधिवत सेवा ज्योति प्रज्वलित की गई। उपस्थित जनसमुदाय और जनप्रतिनिधियों ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण सुना। संबोधन के दौरान नागरिकों ने वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

संबोधन में प्रधानमंत्री के विचारों को रेखांकित करते हुए बताया गया कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर आज तक सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की यह यात्रा जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।

खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ‘सेवा ही संगठन’ का भाव देश के हर गाँव, वार्ड और बूथ को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा ‘संघर्ष से संकल्प तक और संगठन से शासन तक’ की प्रेरणादायी मिसाल है।संकल्प सभा के समापन के उपरांत बुरहानपुर और नेपानगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को रवाना किया गया। बुरहानपुर में विशेष रूप से तैयार किया गया ‘सेवा ज्योति यात्रा रथ’ आकर्षण का केंद्र रहा। विधायक अर्चना चिटनिस स्वयं हाथ में मशाल थामकर यात्रा में शामिल हुईं। यह यात्रा कमल चौक से प्रारंभ होकर पुराना तहसील कार्यालय, नेहरू चौक, जयस्तंभ, शनवारा और लालबाग रोड होते हुए सुभाष स्कूल ग्राउंड पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, जिला प्रभारी क्षितिज भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, पूर्व विधायक सुमित्रा कास्डेकर सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button