*न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के समापन पर आमजन के अधिकारों के प्रति जागरूकता बाईक रैली*

बुरहानपुर :- म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष विधि सक्सेना के मार्गदर्शन में आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किये जाने के उद्देश्य से न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह 2026 के समापन अवसर पर बाईक रैली का आयोजन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे जिला न्यायालय परिसर बुरहानपुर से किया गया
विधि सक्सेना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सत्यनारायण वाघ द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इसी अनुक्रम में विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का शुभारंभ विधि सक्सेना माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीन द्वारा रिबन काट कर किया गया
न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह दिनांक 14.11.26 से 20.11.2026 तक आयोजित किया गया। जिसके माध्यम से आमजन, श्रमिक वर्ग, मानसिक अस्वस्थ्य, वृद्धजनों, स्कूल एवं कालेज के छात्रों को उनके विधिक अधिकारों, नालसा एवं सालसा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा कर लाभांवित किया गया। इसी तारम्य में आज बाईक रैली उपरांत विधिक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। जिसमें नालसा, सालसा की विभिन्न योजनाओं के बैनर एवं पम्पलेट को प्रदर्शित किया गया।
निलेश कुमार जिरेती सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के द्वारा बताया गया कि न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जैसे स्कूलों मे चित्रकला, निबंध प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों श्रमिक बस्तियों, स्कूलों, कालेज मे जागरूकता शिविर, मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, मैराथन एवं बाईक रैली आयोजित की गई। जिसके माध्यम से लोगों को उनके विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता योजना, नेशनल लोक अदालत, निःशुल्क हेल्पलाईन नंबर 15100 के साथ ही नालसा एवं सालसा की योजनाओं, यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी दी जाकर लोगों को लाभांवित किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुपमा मुजाल्दे द्वारा बताया गया कि आज की बाईक रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना है। जिस हेतु बाईक रैली आयोजित की गई है। उक्त बाईक रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर शनवारा चौराहे से होते हुए जिला न्यायालय परिसर पर समाप्त हुई। बाईक रैली में पैरालीगल वालेंटियर्स, लीगल एड डिफेंस कांउसेल के अधिवक्तागण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, जिला न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के कर्मचारीगण अपनी बाईक एवं हेलमेट के साथ विधिक सेवा की योजनाओ से संबंधित स्लोगन की तख्तियों सहित सहभागिता कर आमजन को जागरूक किया गया




