बुरहानपुर

*जिला अस्पताल बुरहानपुर में दोहरी स्वास्थ्य मुहिम एंटीबायोटिक के सही उपयोग का प्रशिक्षण व नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण*

बुरहानपुर :- जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) तथा सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़ी दो महत्वपूर्ण मुहिम का सफल संचालन किया जा रहा है। इसके तहत अस्पताल में एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर प्रशिक्षण और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण व फॉलोअप की विशेष पहल की गई है।

*एंटीबायोटिक के सही इस्तेमाल पर प्रशिक्षण*
वर्ल्ड एएमआर अवेयरनेस वीक 18 से 24 नवंबर 2026 के अंतर्गत इस वर्ष की थीम One Health, One Action Prevent AMR Now पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सा वर्ग, फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ को एंटीबायोटिक के संतुलित और सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. इकराम उल हक (एमडी मेडिसिन) तथा डॉ. भरत चौधरी (क्वालिटी प्रबंधक) ने स्टाफ को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) की रोकथाम और मरीजों को सुरक्षित उपचार देने के संबंध में व्यावहारिक मार्गदर्शन व प्रशिक्षण प्रदान किया।

*नवजात शिशुओं का परीक्षण व फॉलोअप*
वहीं, राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह 15 से 21 नवंबर 2026 के तहत कार्यक्रम के तीसरे दिन शिशु रोग विभाग, SNCU और PICU यूनिट के विशेषज्ञ चिकित्सकों व टीम ने अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके नवजात शिशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण और फॉलोअप किया। माताओं और परिजनों को नवजात शिशुओं की सुरक्षित देखभाल, पोषण और खतरे के लक्षणों की पहचान के बारे में समझाया गया। यूनिट प्रमुख डॉ. भूपेंद्र गौर और नर्सिंग स्टाफ ने पोस्टर्स, बैनर व पम्पलेट्स के माध्यम से जागरूकता फैलाने के साथ-साथ FCC, PMH और मोबाइल केयर कंपेनियन सेवा (CCP) की जानकारी भी दी। माता व शिशु सहायता के लिए संस्था का नंबर 53103 और CCP हेल्पलाइन नंबर 080 47093147 साझा किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button