बुरहानपुर
*ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा रावेर में 4569 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

बुरहानपुर :- ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा शुक्रवार को मदीना कॉलोनी रावेर में 4569वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 122 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. विकुल देशवाल ENT सर्जन एवं डॉ. शशांक कारले जनरल मेडिसिन द्वारा संबंधित समस्याओं का परामर्श दिया गया सभी मरीजों को मौसमी विकारों से बचने एवं सुरक्षित रखने की सलाह दी। सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जाँच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में एवं शेख सऊद जी (नगरसेवक) के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।




