बुरहानपुर

*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों हेतु वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित*

बुरहानपुर :- जिले में संचालित ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ के तहत बुधवार को ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), बुरहानपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, अक्षय शर्मा, RSETI निदेशक नरेश शेंद्रे सहित पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी अताउल्लाह खान, अध्यक्ष, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, के.डी. मिश्रा, अध्यक्ष मध्यप्रदेश विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन एवं सचिव रेलवे पेंशन यूनियन महेश कुलहरे उपस्थित रहे!

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग जागरुकता प्रदान करते हुए बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग, डिजिटल बैंकिंग, डिजिटल लेन-देन, साइबर फ्रॉड से बचाव एवं वित्तीय सतर्कता से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल एवं सहज तरीके से विस्तारपूर्वक समझाया गया। विशेष रूप से ओटीपी, पिन पासवर्ड, बैंकिंग विवरण एवं अन्य संवेदनशील जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध कॉल, लिंक एवं संदेशों से सावधान रहने के संबंध में जागरूक किया।

शिविर में वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा बैंकिंग एवं डिजिटल बैंकिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। उपस्थित बैंक अधिकारियों द्वारा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए सुरक्षित एवं सतर्क बैंकिंग व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button