मध्यप्रदेश

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल, प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी, बुरहानपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

बुरहानपुर. दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन जयस्तंम चौराहे पर आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए इसकी निंदा की।

दरअसल, दिल्ली में निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी ने इस कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए सरकार पर अपनी आवाज दबाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए ‘मत चोरी’ का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि निर्वाचन आयोग अपनी संवैधानिक भूमिका का निष्पक्ष रूप से पालन नहीं कर रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा किया जाए और निर्वाचन आयोग अपनी निष्पक्षता सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के दौरान शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टांक, फरीद काजी, डॉक्टर इमरान खान, पार्षद फहीम हाशमी, हमीद डायमंड, जावेद खान, जाहिर अब्बास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button