मध्यप्रदेश
बुरहानपुर पहुंचे नवागत कलेक्टर विवेक कुमार, संभाला पदभार

बुरहानपुर। नवागत कलेक्टर विवेक कुमार ने बुधवार को बुरहानपुर कलेक्टर का पदभार संभाला। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर निवर्तमान कलेक्टर हर्ष सिंह से विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि विवेक कुमार वर्ष 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। बुरहानपुर में पदस्थापना से पूर्व वे मध्यप्रदेश शासन, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने अन्य जिलों में भी अपनी सेवाएं दी है।



