*खरगोन डीआईजी का मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ा प्रहार 3 माह में 5.14 करोड़ का नशा जब्त*

बुरहानपुर :- खरगोन निमाड़ रेंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौर जोन (ग्रामीण) के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग के निर्देशन तथा निमाड़ रेंज खरगोन डीआईजी सिमाला प्रसाद के मार्गदर्शन में रेंज के चारों जिलों खरगोन, खंडवा, बड़वानी और बुरहानपुर में मादक पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ शिकंजा कस दिया गया है।
विगत तीन महीनों में पुलिस द्वारा लगातार की गई छापामार कार्रवाइयों में कुल 33 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं। इन कार्यवाहियों के दौरान पुलिस ने करीब 5 करोड़ 14 लाख रुपये मूल्य के विभिन्न प्रकार के अवैध मादक पदार्थ जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

-*जब्ती का ब्योरा गांजे की सबसे बड़ी खेप बरामद*
निमाड़ रेंज पुलिस द्वारा पिछले तीन महीनों में की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है गांजे की अवैध तस्करी के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई बड़वानी, खरगोन और खंडवा जिले में की गई। इसमें कुल 25 मामले दर्ज किए गए बड़वानी में 13, खरगोन में 10 और खंडवा में 2 मामले। पुलिस ने तस्करों के कब्जे से 114 क्विंटल गांजा बरामद किया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय/बाजार कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। नशे के खिलाफ इस अभियान में खरगोन में 5 और खंडवा में 1, यानी कुल 6 मामले दर्ज कर 63.60 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई 70 ग्राम एमडी (MD) क्रिस्टल कीमत 7 लाख खरगोन जिले में एक बड़ी सफलता के तहत 1 प्रकरण दर्ज कर तस्करों से 70 ग्राम एमडी क्रिस्टल ड्रग्स जब्त किया गया नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली प्रतिबंधित दवाओं के खिलाफ खंडवा जिले में कार्रवाई करते हुए 395 अल्प्राजोलम टेबलेट्स जब्त की गईं।
*तस्करों में हड़कंप, जारी रहेगा अभियान*
डीआईजी सिमाला प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि निमाड़ रेंज को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती से जारी रहेगा। अवैध नशे के कारोबार में लिप्त नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए रेंज स्तर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार कॉम्बिंग गश्त और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।




