*इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर निम्बोला व असीरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पिकअप से 10 गौवंश जब्त, दो आरोपी जेल भेजे*

बुरहानपुर :- जिले के थाना निम्बोला पुलिस एवं असीरगढ़ पुलिस सहायता केंद्र की संयुक्त टीम ने अवैध गौवंश परिवहन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से 10 गौवंश को मुक्त कराया है। इस मामले में पुलिस ने वाहन चालक और पशु स्वामी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 29 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (क्रमांक MH02ER 4974) में गौवंश को वध के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसपी आशुतोष बागरी,ए एसपी प्रदीप कुमार शेंडे तथा एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिय के निर्देशन में कार्रवाई के लिए टीमें गठित की गईं।
तस्दीक के दौरान असीरगढ़ पुलिस सहायता केंद्र और थाना निम्बोला की संयुक्त टीम ने थाने के सामने इंदौर-इच्छापुर हाईवे के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक MH02ER 4974 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन के भीतर 10 गौवंश क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए। पुलिस ने गौवंश और पिकअप वाहन को वैधानिक रूप से जब्त कर लिया।
मौके से वाहन चालक एजाज अली 30 वर्ष पिता रहमत अली, निवासी चंद्रकला, थाना गणपतिनाका तथा पशु स्वामी शाहरुख उर्फ शारिक 23 वर्ष पिता सादिक अंसारी, निवासी वीरेंद्र कॉलोनी, हमीदपुरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना निम्बोला में अपराध क्रमांक 409/2026 के तहत मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 व 9, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेश बारवाल, उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 306 देवेंद्र पवार, प्रधान आरक्षक 97 सचिन मिश्रा, प्रधान आरक्षक 339 राजेश बामनिया, आरक्षक 598 मेहताब, आरक्षक 553 शत्रुघन तथा आरक्षक 233 पवन दंडोतिया की सराहनीय भूमिका रही।




