बुरहानपुर

*फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अंतर्गत राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न*

बुरहानपुर :- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में शनिवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित रही। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रजेश पाटीदार ने फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन में अब तक प्राप्त आवेदन फार्म-6 की संख्या से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।

बैठक में यह भी बताया गया कि विशेष अभियान के तहत बीएलओ द्वारा अपने निर्धारित मतदान क्षेत्र में डोर टू डोर भ्रमण कर नागरिकों में जागरूकता लाने सहित आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गयी।

बैठक में अवगत कराया गया कि नामावली में विधानसभा क्षेत्र 179-नेपानगर एवं 180-बुरहानपुर के 80 वर्ष से 100 वर्ष की आयु तथा 100 वर्ष से अधिक की आयु दर्शित होने वाले मतदाताओं की संख्या की समीक्षा करते हुये इन मतदाताओं का सत्यापन किये जाने के आयोग के निर्देशों के अनुरूप बीएलओ द्वारा सत्यापन किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र 179-नेपानगर एवं 180-बुरहानपुर की निर्वाचक नामावली में बीएलओ द्वारा फ्लैग किये गये दिव्यांग मतदाताओं की अधिकतम संख्या के संबंध में यह निर्देश दिये गये कि जिन मतदान केन्द्रों में दिव्यांग मतदाताओं की अधिकतम संख्या है वह समस्त बीएलओ जिन मतदाताओं को दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हित किया गया है उनका पुनः सत्यापन किया जावे।

इस दौरान उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को फार्म प्रारूप- 9, 10, 11, 11-क एवं 11-ख की प्रतियां उपलब्ध करायी गयी। साथ ही निर्वाचन कार्य में बीएलए की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से केन्द्रवार बीएलए नियुक्त करने की बात कही गयी। वर्तमान में प्रचलित फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 के कार्यों में बीएलए के माध्यम से तथा जन जागरूकता के अन्य माध्यम से जागरूकता के लिये कार्य करते हुये नामावली में पात्र नागरिकों के नाम सम्मिलित किये जाने हेतु रचनात्मक सहयोग की अपेक्षा के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button