अपराध

तार चोरी एवं आयल चोरी के प्रकरण मे मिली बडी सफलता 1.5 लाख से अधिक का माल जब्त

दिगर जिले के आरोपियो व्दारा थाना खकनार क्षेत्र के अन्य अन्य स्थानो से करीबन 210000/- की तार चोरी की गई थी।

गिरफ्तार शुदा आरोपियो से 03 बंडल तार, 255 किलो किमती 153000/- रूपये की जप्त किया गया।

विद्दुत विभाग व्दारा दिनांक 10/10/2025 को एक लेखी आवेदन प्रस्तुत किया गया कि दिनांक 03/10/2025 से 07/10/2025 के अलग अलग स्थानो से करीन 210000/- की तार आयल अज्ञात आरोपियो व्दारा चोरी कर ले गये । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 465/2025 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में फरार, उद्दघोषित आरोपियो एवं चोरी के प्रकरणो में फरार चल रहे आरोपियो की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया जा रहा था । इसी तारतम्य में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा, उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल श्री प्रीतम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 22/12/2025 को चौकी नावरा थाना नेपानगर व्दारा तार चोरी के प्रकरण में 1.शाहरूख उर्फ तरी पिता शफीखान उम्र 30 साल निवासी पुनासा जिला खंडवा थाना खालवा, 2. माखन उर्फ विशाल पिता हरीराम प्रजापति उम्र 24 साल निवासी ग्राम सरलिया पुनासा जिला खंडवा, 3. विनोद पिता रामप्रसाद कलम उम्र 33 साल निवासी ग्राम दामखेडा पुनासा जिला खंडवा को गिरफ्तार किया गया था । जिनसे पुछताछ में थाना खकनार क्षेत्र में भी अलग अलग स्थानो से तार चोरी करना स्वीकार किया गया ।

आरोपियो से 03 बंडल तार, 255 किलो किमती 153000/- रूपये की जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।आरोपियो का पुलिस रिमांड प्राप्त कर अन्य प्रकरणो में पुछताछ की जा रही है ।

*गिरफ्तार आरोपीगण*:–

1.*शाहरूख उर्फ तरी पिता शफीखान उम्र 30 साल निवासी पुनासा जिला खंडवा थाना खालवा*

2.*माखन उर्फ विशाल पिता हरीराम प्रजापति उम्र 24 साल निवासी ग्राम सरलिया पुनासा जिला खंडवा*

3.*विनोद पिता रामप्रसाद कलम उम्र 33 साल निवासी ग्राम दामखेडा पुनासा जिला खंडवा*

*आरोपियो से जप्त मश्रुका*

*03 बंडल तार, 255 किलो किमती 153000/- रूपये की जप्त की गई।*

*महत्वपूर्ण भूमिका*

निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शंकर लोने, प्रआर शिवनाराण पाल, सतीश सुर्यवंशी, आरक्षक जय मालवीय, आयुश पटेल, विक्रमसिंह, मंगल पालवी, की सराहनीय भूमिका रही ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button