बुरहानपुर

*अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की बुरहानपुर जिला इकाई का गठन, मोहम्मद शाकिर बने जिलाध्यक्ष*

बुरहानपुर :- अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की जिला इकाई का विधिवत गठन किया गया। यह गठन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशफाक खान की अनुमति, संस्थापक अध्यक्ष साजिद निसार अहमद की अनुशंसा तथा सलाहकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित की अनुमति से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें मोहम्मद शाकिर को जिलाध्यक्ष शाहिद हसन को उपाध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन अंसारी को सचिव जमील यामीन सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष तथा इसरार अहमद एवं जियाउद्दीन को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समारोह में उपस्थित सदस्यों द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने पूरी जिला कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि संगठन को नव-नियुक्त टीम से काफी उम्मीदें हैं। आशा है कि सभी पदाधिकारी उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार और इसके सर्वांगीण विकास के लिए तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली ने उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस गरिमामय अवसर पर बहादुर मीर, शेख रहमान खान, नैमुर रहमान, जावेद अहमद, मुख्तार खान, शकील अहमद, अरमान खान, आरिफ अंसारी, सत्तार सर, इकबाल सर सहित संघ के अनेक वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button