बुरहानपुर पुलिस

नगर पुलिस अधीक्षक ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग कर ली जीवन-यापन की जानकारी

बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद सिंह कुशवाह द्वारा थाना कोतवाली में गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की वर्तमान गतिविधियों एवं जीवन-यापन से संबंधित जानकारी ली गई। साथ ही उन्हें अपराध से दूर रहकर समाज में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करने हेतु समझाइश दी गई।

*चेकिंग के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश*

*थाना कोतवाली क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना हाजीर करा कर चेकिंग की गई। सभी से उनके वर्तमान निवास, रोजगार एवं जीवन-यापन के साधनों की जानकारी ली गई। उनकी वर्तमान गतिविधियों एवं संपर्क में रहने वाले व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

*पुलिस द्वारा सभी को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

*सभी को क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के निर्देश दिए गए।

*किसी भी प्रकार के विवाद, झगड़े अथवा आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की हिदायत दी गई।

*आगामी त्यौहारों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए विशेष रूप से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति उत्पन्न नहीं करने की समझाइश दी गई।

*गुंडा एवं निगरानी बदमाशों से भविष्य में अपराध नहीं करने तथा कानून का पालन करने संबंधी शपथ-पत्र/शपथ दिलाई गई।

*पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

*पुलिस का संदेश* बुरहानपुर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराध की पुनरावृत्ति को रोकना, संबंधित व्यक्तियों को अपराध से दूर रखना तथा जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button