चार वर्ष पूर्ण होने पर नगर निगम ने मनाया हरियाली उत्सव

वनदेवी माता मंदिर से रोकड़िया हनुमान मंदिर तक हुआ वृहद पौधारोपण
बुरहानपुर. नगर निगम परिषद के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आज नगर में “हरियाली उत्सव” के रूप में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वनदेवी माता मंदिर से हुई, जहां से रोकड़िया हनुमान मंदिर परिसर तक पौधारोपण अभियान चलाया गया।इस अवसर पर नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ एवं हरित बुरहानपुर के संकल्प के साथ लगाए गए पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का संदेश भी दिया गया।पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात रोकड़िया हनुमान मंदिर परिसर में मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नगर निगम परिषद के चार वर्ष के कार्यकाल को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान नगर के विकास, जनसुविधाओं, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों और आगामी समय में बुरहानपुर को और बेहतर बनाने की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों पर विचार साझा किए गए।महापौर ने चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
“एक पेड़ माँ के नाम”
अभियान के माध्यम से नागरिकों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि बुरहानपुर के विकास की यात्रा केवल सड़कों और भवनों तक सीमित नहीं, बल्कि स्वच्छ, सुंदर और हरे-भरे शहर के निर्माण की दिशा में भी निरंतर जारी है।
नगर निगम परिषद के चार वर्ष पूर्ण होने पर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि निगम परिषद को 4 वर्ष पूर्ण होने पर हमारे द्वारा शहर में अनेक विकास कार्यों को जैसे शनवारा चौराहे से शिकारपुरा थाने तक डिवाइडर बनाए गए तथा शनवारा चौराहे से लेकर गणपति थाने निर्माण कार्य प्रगति पर है पांडारोल नाले पर इंटरसेप्शन का कार्य का पूर्ण किया गया है तथा रेणुका झील का भी उन्नयन सौन्दर्यकरण किया गया नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में 30 से अधिक सड़को का डामरीकरण एवं 20 सीसी रोड़ का निर्माण किया गया महापौर द्वारा नगर निगम का नवीन आधुनिक कार्यालय का भूमि पूजन बीटी रोड पर किया गया है उसका कार्य भी जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा हमारी निगम परिषद के चार वर्ष पूर्ण होने पर और हमारे द्वारा वन देवी मंदिर से रोकड़िया हनुमान मंदिर तक वृक्षारोपण भी किया और उनकी देखभाल करना भी हमारा कर्तव्य हैं उन्होंने बताया कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढ़ियों का अधिकार है। ये तभी संभव है, जब हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे और अधिक से अधिक पौधारोपण करेंगे। सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा।
बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने निगम परिषद को 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी एम आई सी चेयरमैन पार्षद निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल को भी शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पुर्व महापौर श्री अतुल पटेल,निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज माने निगम एल्डरमैन श्री बलराज नवानी,श्री चिंतामण महाजन,श्री हीरालाल बड़गुर्जर,श्रीमती उमा कपूर,श्री शिवकुमार पासी,श्री रुद्रेश्वर एंडोल,श्री विपुल कानूनगो एवं विजय शिवाडे,एम.आई.सी. चेयरमैन श्री संभाजी सगरे, श्री भारत इंगले, श्री नितेश रोशन दलाल, महेंद्र इंगले,पार्षद श्री आशीष शुक्ला, सरला अशोक महाजन, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, देवेंद्र राठौर, रविन्द्र काकड़े ईश्वर चौहान, कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू,सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,लेखा अधिकारी श्री विक्रम पोरवाल,निगम सचिव श्री संजय शाह सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोरे संजय तिवारी सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



