बुरहानपुर

*JNU के पूर्व प्रो. व कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार विरोध प्रदर्शन, पुतला फूंका*

बुरहानपुर :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बुरहानपुर द्वारा सोमवार रात्रि कमल चौराहा पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व प्रोफेसर एवं कांग्रेस सांसद प्रो. बिमोल अकोइजम के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया। 11 छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, अश्लीलता एवं अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोपों को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांसद के पुतले के मुंह पर कालिख पोती और जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि, जिला, मंडल एवं मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

*कांग्रेस का असली चरित्र उजागर*
प्रदर्शन के दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि JNU के पूर्व प्रोफेसर व कांग्रेस सांसद द्वारा 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न का मामला अत्यंत गंभीर है। उन्हें विश्वविद्यालय से तो निष्कासित कर दिया गया, लेकिन बेशर्म कांग्रेस पार्टी ने अब तक उन पर कोई सांगठनिक या दंडात्मक कार्रवाई नहीं की है।

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष किरण रायकवार ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का यही असली चरित्र है जो बार-बार जनता के सामने आता है। देश की जागरूक जनता सब समझ चुकी है, यही कारण है कि कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।


*कथनी और करनी में अंतर*
जिला मंत्री अर्चना पाटिल ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। वह बेबुनियाद आरोप लगाकर देश को भ्रमित करने और देशहित में काम करने वाली संस्थाओं को बदनाम करने का प्रयास करती है। आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस का बचा-कुचा सूपड़ा भी साफ कर देगी।

विरोध प्रदर्शन में महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला मंत्री सुधा चौकसे, अर्चना पाटिल, पूर्व जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, महामंत्री सरोज मुहासे, छाया गड़गे, सुवर्णा पाटिल, भाजपा महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, जिला उपाध्यक्ष संभाजी सगरे, सुनील वाद्य, कैलाश पारीख, अमोल भगत, चिंटू राठौर, नितिन महाजन, पार्षद आशीष शुक्ला, अनिल विस्पुते, राजेश महाजन, भारत इंगले, रवि गुप्ता, अंकित व्यास, विजय राठौर, सौरव यादव एवं राजेंद्र पटेल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button