बुरहानपुर

*बुरहानपुर में खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई 63 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 32,500 रुपये का माल जब्त*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर आशुतोष बागरी के निर्देशन,ए एसपी प्रदीप शेण्डे एवं एसडीओपी नेपानगर वैभव प्रिय के मार्गदर्शन में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। खकनार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब ले जा रहे एक आरोपी को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 63 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 32,500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव को मुखबिर के जरिए सटीक सूचना मिली थी कि उसारनी आमगांव रोड स्थित ग्राम आमगांव के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए बताए गए स्थान पर घेराबंदी की और दबिश दी।

घेराबंदी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध आरोपी हिरालाल पिता छोटेलाल मोरे भिलाला उम्र 28 वर्ष, निवासी आमगांव को मौके पर दबोच लिया। आरोपी के पास से कुल 5 पेटी अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 3 पेटी देशी प्लेन शराब प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर कुल 150 क्वार्टर, प्रत्येक 180 एमएल 2 पेटी बॉम्बे स्पेशल विस्की प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर कुल 100 क्वार्टर प्रत्येक 180 एमएल कुल 63 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 32,500 रुपये है।

पुलिस ने मौके से सम्पूर्ण शराब और परिवहन सामग्री को जब्त कर लिया है। थाना खकनार लौटने पर आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 469/2026 पंजीबद्ध किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध शराब की खेप को कहाँ खपाया जाना था और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

इस पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक जाधव, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक 189 रेवाराम पवार, आरक्षक 33 विजेन्द्र देवल्ये, आरक्षक 613 शैलेन्द्र गोलकर और आरक्षक 305 अजय अहिरवार की सराहनीय और सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकार के अवैध कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रखने की बात कही गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button