बुरहानपुर

*बुरहानपुर में पहली बार पधारेंगे दादागुरु 15 अक्टूबर को निकलेगी 151 मीटर चुनरी यात्रा भव्य तैयारियां शुरू*

बुरहानपुर :- मां इच्छादेवी के प्रति अटूट आस्था और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ 15 अक्टूबर, गुरुवार को बुरहानपुर से इच्छापुर तक एक भव्य और ऐतिहासिक 151 मीटर चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सोमवार को सांसद कार्यालय में लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि इस वर्ष की चुनरी यात्रा बेहद खास और ऐतिहासिक रहने वाली है। परम पूज्य महायोगी दादागुरु महाराज पहली बार बुरहानपुर पधार रहे हैं। दादागुरु महाराज 2100 दिनों से अधिक समय से पूरी तरह निराहार रहकर केवल मां नर्मदा के जल पर आश्रित हैं। उनका इस यात्रा में शामिल होना श्रद्धालुओं के लिए एक अलौकिक और विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वे फव्वारा चौक स्थित नवदुर्गा मंदिर से इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

*जीवंत झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी मुख्य आकर्षण*
भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील के नेतृत्व में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली यह पारंपरिक चुनरी यात्रा 15 अक्टूबर को सुबह ठीक 7 बजे फव्वारा चौक स्थित नवदुर्गा मंदिर से प्रारंभ होगी। इस बार यात्रा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी आयोजन की मुख्य विशेषताओं में शामिल मां तुलजा भवानी की जीवंत झांकी 8 फीट के विशाल आकार के उड़ते हुए हनुमानजी
51 भव्य ध्वज प्रसिद्ध पुणेरी ढोल की गूंज अमलनेर का लोकप्रिय श्रीकृष्ण बैंड पंढरपुर के पारंपरिक वारकरी दल भगवान नरसिंह की मनमोहक झांकी

*इन प्रमुख मार्गों से गुजरेगी यात्रा*
यह विशाल चुनरी यात्रा फव्वारा चौक से शुरू होकर शहर के फव्वारा चौक नवदुर्गा मंदिर बाई साहब की हवेली पांडुमल चौराहा तिलक चौराहा महाजनापेठ शिकारपुरा शाहपुर इच्छापुर मां इच्छादेवी मंदिर पहुंचेगी

इच्छापुर पहुंचकर मां इच्छादेवी को 151 मीटर लंबी चुनरी पूरी श्रद्धा के साथ अर्पित की जाएगी, जिसके बाद सामूहिक आरती का आयोजन होगा। इस अनुष्ठान के माध्यम से खंडवा लोकसभा क्षेत्र की खुशहाली, चौतरफा विकास, क्षेत्र की समृद्धि और अन्नदाता किसानों के सभी कष्ट दूर होने की विशेष मंगलकामना की जाएगी।

तैयारी बैठक के दौरान कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, किशोर शाह, इन्द्ररसिंग चावला, मनोज टंडन, महामंत्री ईश्वर चौहान और सीताराम प्रजापति ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम का कुशल संचालन चेयरमैन व पार्षद भरत इंगले एवं मंडल अध्यक्ष अमोल भगत ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन महामंत्री अमित वारुडे ने माना।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील और युवा नेता गजेंद्र पाटील ने बुरहानपुर के समस्त नगरवासियों और धर्मप्रेमियों से सपरिवार इस विशाल चुनरी यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है, ताकि मां इच्छादेवी का आशीर्वाद प्राप्त कर इस आयोजन को सामूहिक आस्था और जनभागीदारी का एक ऐतिहासिक उत्सव बनाया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button