बुरहानपुर

*बुरहानपुर में लोकतंत्र को मजबूती विशेष अभियान में 4000 से अधिक नए मतदाताओं ने दिखाई रुचि राजनीतिक दलों के साथ बैठक संपन्न*

बुरहानपुर :- जिले में लोकतंत्र की जड़ों को और मजबूत करने तथा हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को बड़ी सफलता मिली है। तीन दिवसीय विशेष शिविरों के दौरान जिलेभर में उत्साह का माहौल देखा गया, जहाँ हजारों युवाओं और छूटे हुए नागरिकों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आगे बढ़कर आवेदन किया। अभियान के सफल समापन के बाद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

*राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई सकारात्मक चर्चा*
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश पाटीदार ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष अभियान के तहत संचालित गतिविधियों और अब तक की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से कार्य किया जा रहा है। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न रचनात्मक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी प्रक्रियाओं में उनके सहयोग की सराहना की गई।

*तीन दिवसीय शिविर में दिखा भारी उत्साह
निर्वाचन शाखा द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, तीन दिनों तक चले इस विशेष कैंप में जिले के नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आंकड़ों के अनुसार 7 अक्टूबर पहला दिन विधानसभा क्षेत्र बुरहानपुर (180) में 302 और नेपानगर (179) में 865 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार पहले दिन कुल 1,167 फॉर्म-6 भरे गए। 8 अक्टूबर दूसरा दिन नागरिकों का उत्साह और बढ़ा, जिसके चलते बुरहानपुर में 434 तथा नेपानगर में 1,097 आवेदन मिले। दूसरे दिन कुल 1,531 फॉर्म-6 जमा हुए। 9 अक्टूबर तीसरा दिन अभियान के अंतिम दिन बुरहानपुर विधानसभा में लगभग 430 और नेपानगर में करीब 916 मतदाताओं ने आवेदन किए, जिससे तीसरे दिन कुल 1,346 आवेदन दर्ज हुए।

*4,044 नए आवेदनों के साथ अभियान का सफल समापन*
तीन दिनों तक चले इस विशेष महाअभियान के दौरान जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए (फॉर्म-6) कुल 4,044 नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इतनी बड़ी संख्या में आवेदनों का आना जिले के नागरिकों की जागरूक सोच और प्रशासनिक व्यवस्था की सफलता को दर्शाता है।

प्रशासन द्वारा अब प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार सत्यापन कर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की अग्रिम कार्यवाही तेजी से की जा रही है, जिससे जिले की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button