बुरहानपुर

*नवदुर्गा उत्सव व बालाजी रथ यात्रा सुरक्षा व अनुशासन के साथ निकलेंगे अखाड़े एसपी ने ली संचालकों की बैठक*

बुरहानपुर :- नवदुर्गा उत्सव एवं प्रसिद्ध बालाजी रथ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने शहर के समस्त अखाड़ा संचालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए एसपी आशुतोष बागरी ने कहा कि नवदुर्गा एवं बालाजी उत्सव बुरहानपुर की धार्मिक आस्था और परंपरा से जुड़ा हुआ पवित्र पर्व है। सभी अखाड़ा संचालक आपस में बेहतर समन्वय और अनुशासन बनाकर इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा तय किए गए नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

*अखाड़ा संचालकों को पुलिस अधीक्षक ने अखाड़ों के प्रदर्शन और चल समारोह को लेकर गाइडलाइन जारी की एसपी ने कहा अखाड़ा प्रदर्शन केवल निर्धारित मार्ग और तय स्थानों पर ही किया जाएगा। जुलूस के दौरान अनावश्यक रुकने से बचें ताकि चल समारोह की गति बनी रहे अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान कोई भी ऐसा खतरनाक या जोखिमपूर्ण करतब न दिखाएं, जिससे प्रतिभागी या दर्शकों को चोट पहुंचने की आशंका हो।

कम उम्र के प्रतिभागियों और बच्चों को जोखिमभरी गतिविधियों से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं भीड़ को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं, महिलाओं, बच्चों तथा बुजुर्गों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अखाड़ा संचालक पर्याप्त संख्या में अपने वालंटियर्स तैनात करें अखाड़े में शामिल सभी सदस्य नशे से दूर रहें और आपसी सौहार्द बनाए रखें। किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं निर्णय लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचित करें विसर्जन घाटों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने और बच्चों को पानी के पास न जाने देने की ताकीद की गई।

एसपी बागरी ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इस बैठक में ए एसपी प्रदीप शेण्डे, सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह, रक्षित निरीक्षक नितेश राठौर कोतवाली थाना प्रभारी नीता देयरवाल शिकारपुरा थाना प्रभारी संदीप चौरसिया, गणपति नाका थाना प्रभारी कमल सिंह पवार और लालबाग थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button