बुरहानपुर

*बुरहानपुर में 22 से 24 अक्टूबर तक भगवान श्री बालाजी महाराज का भव्य मेला विधायक अर्चना चिटनिस ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश*

बुरहानपुर :- आस्था, परंपरा और भक्ति के संगम भगवान श्री बालाजी महाराज का ऐतिहासिक उत्सव बुरहानपुर में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 11 से 25 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस उत्सव के अंतर्गत 22 से 24 अक्टूबर तक सूर्यपुत्री मां ताप्ती के पावन तट स्थित सतियारा घाट पर तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होगा। मेले में दीपदान, महाआरती, भजन मंडलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अखाड़ों के करतब और डांडिया रास-गरबा प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहेंगी।

मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से महाजनापेठ स्थित भगवान श्री बालाजी मंदिर में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस और महापौर माधुरी अतुल पटेल की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, पुलिस, यातायात, विद्युत, स्वास्थ्य, होमगार्ड और पीडब्ल्यूडी विभागों को समय रहते पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

चिटनिस ने रथ भ्रमण मार्ग पर साफ-सफाई, पानी के छिड़काव और क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही, नागरिकों से मार्ग पर आकर्षक रंगोली बनाने का आग्रह किया। नदी तट पर होमगार्ड और गोताखोरों की तैनाती के साथ कड़वीशा नाला, तिलक हॉल और मंदिर परिसर में पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

*22 अक्टूबर सतियारा घाट पर मेले का शुभारंभ और भव्य आयोजन 23 – 24 अक्टूबर प्रातः नदी तट पर श्रीजी का पूजन-अभिषेक, शाही स्नान और आरती 24 अक्टूबर की रात भगवान श्री बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा सतियारा घाट से राजघाट, शाह बाजार, फव्वारा चौक, गांधी चौक होते हुए मंदिर लौटेगी। 25 अक्टूबर शरद पूर्णिमा पर चांदनी चौक स्थित प्रांगण में विशाल मेले का समापन आयोजन।

इसी क्रम में, विधायक अर्चना चिटनिस ने महापौर माधुरी पटेल और अधिकारियों के साथ नवरात्रि पर्व पर मां रेणुका माता मंदिर मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और पार्किंग के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक और निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, एसडीएम पल्लाविक पौराणिक सहित तमाम जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button