निंबोला क्षेत्र में हुई लूट को अंजाम देने वाली शातिर गैंग का खुलासा, 03 आरोपियों को पकड़ने मे मिली सफलता

ट्रक का पुराना मलिक ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर दी थी लूट की घटना को अंजाम
बुरहानपुर। थाना निम्बोला क्षेत्र में दिनांक 07-05-2026 को फरियादी अजय पिता बालुसिंग वास्कले उम्र 27 साल निवासी राउ ने थाने पर हाजिर रिपोर्ट कर बताया कि घटना दिनांक को इन्दौर-इच्छापुर कटी घाटी के पास काले रंग की कार द्वारा में से चार व्यक्तियों ने फरियादी की आयसर क्र.DD 01-G-9963 को रोककर उसमें रखे तीन लाख रूपये लुटकर ले गये जिस पर थाना निंबोला पर अपराध क्र. 141/2026 धारा 309 (4) बीएनएस पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए लूट के आरोपियों को जल्द पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निंबोला उनि राहुल कांबले द्वारा पुलिस टीम का गठन कर लूट के आरोपियों की तलाश पतारसी शुरू की गई ।
पुलिस कार्यवाही: पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल, आसपास के होटल ढाबे, व उसी दिशा में आगे पुलिस चौकी बोरगांव, कोहधड, पाटलिया, सिगोट, रामपुर, लछोरा, रामपुरा, भामगढ, अमलपुरा, थाना जावर, मुंदी, पुनासा, बागरदा, नर्मदा नगर, वन विभाग चेक पोस्ट, जिला देवास सतवास पुलिस थाने व काटाफोड पुलिस स्टेशन, पुजापुरा, जिला इंदौर के सीसीटीव्ही कैमरे चेक करते संदिग्ध काली बिना नंबर की होण्डा कंपनी की इमेज कार बाद कंट्रोल रूम इंदौर के केमरे चेक करते जिसमे गाडी नंबर की पहचान करते मय नंबर प्लेट एमपी 09 बीएच 0860 होण्डा कंपनी की इमेज कार दिखी बाद वाहन मालिक की पतारसी करते वाहन मालिक दिनेश पाटीदार निवासी बिडवाल थाना कानवन जिला धार का होना पाया गया । वाहन मालिक दिनेश से पूछताछ पर दिनांक 06.05.26 की रात से ही उसका दोस्त युग श्रीवास्तव नि. इंदौर दिनांक 07.05.26 को किराये से उपयोग करने के लिये ले गया था बाद आयुष के दोस्त युग श्रीवास्तव से पूछताछ करते उसने जुर्म स्वीकार करते बताया कि उक्त कार से दिनांक 07.05.26 को करीब सुबह 03 बजे इंदौर से वह और उसके अन्य तीन दोस्त जिसमें 1. आवेश मंसूरी नि. चंदन नगर 2. संतोष उर्फ संतोष बाबा नि. उदयनगर 3. मो. अली नि. चंदन नगर सभी निवासी इंदौर से निकल कर घटना स्थल के आसपास छिपकर एक आयसर क्र. डी.डी. 01 जी 9963 का इंतजार करते रहे आवेश वाट्सअप कॉल के जरिये इंदौर के जुबेर अंसारी और समीर उर्फ समीर अन्ना से बात करके उसका लोकेशन पता कर रहा था आरोपियों से पूछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया गया ।
*गिरफ्तार आरोपीगण*:
1.*मोह.अली पिता मुसव्वीर उम्र 18 साल चंदन नगर*
2. *युग पिता दिनेश श्रीवास्तव उम्र 21 साल*
3.*जुबेर पिता अब्दुल रज्जाक मंसुरी उम्र 40 साल सभी निवासी इंदौर को गिरफतार किया गया*
*फरार आरोपीगण*:
1.*आवेश मंसूरी निवासी चंदन नगर*
2. *संतोष उर्फ बाबा निवासी उदयनगर*
3. *समीर उर्फ अन्ना निवासी इंदौर*
*जप्त सामग्री: आरोपी के कब्जे से होंडा अमेज कार जप्त।*
*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी निम्बोला उनि राहुल कांबले, उनि कमल मौरे, प्रआर 382 अर्जुन, प्रआर 02 प्रताप तोमर, प्रआर 475 तुकाराम, चालक आरक्षक 233 पवन, सायबर सेल शाखा के आर 169 शक्ति सिंह व आर 534 दुर्गेश, आर. 584 सत्यपाल, आर. 513 ललित एवं सीसीटीव्ही पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर व इंदौर की सराहनीय भूमिका रही।



