बुरहानपुर पुलिस

*प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज नेपानगर में ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ का समापन युवा बने सुरक्षित समाज की नींव*

बुरहानपुर :- प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज, नेपानगर में युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी और कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम’ का भव्य समापन हुआ। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में ए एसपी प्रदीप शेंडे ने विशेष रूप से शिरकत की।

इस अवसर पर ए एसपी शेंडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “जागरूक युवा, सुरक्षित समाज की सबसे मजबूत नींव हैं।” उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक बनाएं।

डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी और यूपीआई फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए तथा हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गए पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और आपातकालीन सहायता के बारे में जागरूक किया गया।

हेलमेट, सीट बेल्ट, सड़क सुरक्षा नियमों तथा नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई बुरहानपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे जागरूक रहें, सुरक्षित रहें और जन सुरक्षा में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button