*बुरहानपुर में शिकारपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश दो पर मामला दर्ज*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन,ए एसपी प्रदीप शेण्डे एवं सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में थाना शिकारपुरा पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ एक प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने शाहपुर रोड स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय के पास चल रहे इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।
*मुखबिर की सूचना पर दबिश*
पुलिस को 31 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर रोड पर स्थित पुरानी आरटीओ कार्यालय के पास बनी एक बिल्डिंग में मंथन जोशी द्वारा महिलाओं को ग्राहकों को उपलब्ध कराकर अवैध रूप से अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना शिकारपुरा पुलिस ने तुरंत एक पंटर तैयार किया और पंचगणों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
*आपत्तिजनक सामग्रियां और नकदी बरामद*
छापेमारी के दौरान आरोपी मंथन पिता विकास जोशी के कब्जे से कंडोम के पैकेट और पंटर को दिए गए शासकीय नोट (रुपये) जप्त किए गए। मौके पर एक महिला भी पाई गई। शुरुआती जांच और कार्रवाई के दौरान योगेश तथा राजाराम बारी की संलिप्तता भी सामने आई है। घटनास्थल से पुलिस ने कई अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां भी बरामद की हैं।
*कानूनी कार्रवाई जारी*
मामले में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 8 के तहत थाना शिकारपुरा में अपराध क्रमांक 0389/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों और साक्ष्यों की गहराई से जांच कर रही है। संलिप्त पाए जाने वाले अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी सख्त वैधानिक कदम उठाए जाएंगे।
*सराहनीय भूमिका*
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र पाटीदार, प्रधान आरक्षक विजय बरकड़े, आरक्षक विनोद परिहार, आरक्षक महेंद्र और महिला आरक्षक रिया पटवा की सराहनीय भूमिका रही।



