बुरहानपुर

*ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली बुरहानपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार*

बुरहानपुर :- रविवार को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में बुरहानपुर से दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में शिरकत की। इस राष्ट्रीय महारैली के माध्यम से चुनावी पारदर्शिता, निष्पक्षता और देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए जोरदार हुंकार भरी गई।

इन दिनों देश भर में कथित वोट चोरी, SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन/विशेष गहन पुनरीक्षण) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर लगातार गंभीर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे संवेदनशील राजनीतिक माहौल में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुचिता की मांग करना था।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के सपनों के संविधान को सुरक्षित रखना ही हमारा मुख्य और अटूट संकल्प है। लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता बचाए रखने के लिए बुरहानपुर का राजनीतिक नेतृत्व और कार्यकर्ता पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आए। इस दौरान दिल्ली पहुँचे स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया, जिन्होंने संविधान रक्षा के इस महाअभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button