*रोटरी प्राइम की अनूठी पहल CWSN छात्रावास के विशेष बच्चों के साथ बुरहानपुर में मनाई गई अनोखी दिवाली*

बुरहानपुर :- दिवाली रोटरी क्लब ऑफ बुरहानपुर प्राइम ने सेवा और सहृदयता की एक अनूठी मिसाल पेश की है। क्लब ने शहर के CWSN विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बालक छात्रावास में पहुंचकर इन खास बच्चों के साथ दिवाली का पावन पर्व धूमधाम से मनाया। इस पहल का उद्देश्य इन बच्चों के जीवन में खुशियां भरना और उन्हें समाज की मुख्यधारा व अपनापन महसूस कराना था।
त्योहार के इस अवसर पर क्लब द्वारा बच्चों को ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए ट्रैक सूट, फल, मिठाई और नमकीन वितरित किए गए। सर्दियों के लिए उपयोगी ट्रैक सूट पाकर बच्चों के चेहरों पर जो मुस्कान और चमक आई, वह देखने लायक थी। सभी सदस्यों ने बच्चों के साथ कुछ समय बिताया और उन्हें दीपावली की बधाइयां दीं।
यह पूरा सेवा प्रकल्प लॉर्ड्स चैरिटेबल ट्रस्ट (कपिल सोमैया) के विशेष आर्थिक सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके साथ ही बच्चों के लिए मिठाई और नमकीन कुंदन स्वीट्स (शम्मी जी देवड़ा) के सौजन्य से उपलब्ध कराए गए।
इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे. गेंदलाल प्रजापति, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटे. दीपक सलूजा, रोटे. जगदीश गुप्ता, मनोज शाह, कमल कुमार बत्रा, राजीव सोनी, संतोष महाजन, संदीप चोपड़ा, मनोहर सिंह किरार, राजेंद्र सलूजा, दिनेश चंद्र तिवारी, रश्मि सलूजा, सुनीता गुप्ता, शारदा प्रजापति, शिल्पी सोनी सहित क्लब के अन्य सदस्य अपने बच्चों के साथ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन जगदीश गुप्ता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक सलूजा द्वारा किया गया। अंत में छात्रावास अधीक्षक किसन सिंह तेनगुरिया एवं नितिन पालीवाल ने रोटरी क्लब और सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।



