उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की पहचान पर विशेष जोर ,PMSMA से सुरक्षित प्रसव की दिशा में कदम!

बुरहानपुर। जिला चिकित्सालय बुरहानपुर की ANC OPD में श्रीमान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं श्रीमान सिविल सर्जन-सह-अधीक्षक के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) का आयोजन किया गया। अभियान में 61 गर्भवती माताओं की नि:शुल्क जांच की गई, जिनमें 27 को उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के रूप में चिन्हित कर आवश्यक परामर्श एवं प्रबंधन की जानकारी दी गई।
CCP, FCC एवं PMMH के अंतर्गत ऑडियो-वीडियो टूल्स, फ्लिपचार्ट एवं पंपलेट के माध्यम से गर्भवती माताओं एवं परिजनों को शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य, पोषण, तनावमुक्त गर्भावस्था, योग-व्यायाम, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही टेली-मानस 14416 एवं मनहित ऐप की जानकारी दी गई। *कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर पहचान एवं प्रबंधन तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करना रहा।*
कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम सिंघाल, डॉ. सादिया, डॉ. गोसिया, ANC OPD से श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, PMSMA सलाहकार श्रीमती सीमा डेविड, श्रीमती प्रियंका बड़ोले, MH कोऑर्डिनेटर कुमारी ज्योति नागले, कुमारी सोनाली कांबले, सपोर्टिंग स्टाफ अभय एवं कविता बाई, आशा कार्यकर्ता बहनों सहित गर्भवती माताएं एवं परिजन उपस्थित रहे।



