बुरहानपुर
परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड में 20 बसों की जांच की, 3 ऑटो और 3 ट्रैक्टर trolley सहित 6 वाहन जब्त

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर जारी अभियान में आज परिवहन टीम द्वारा बुरहानपुर बस स्टैंड में लगभग 20 बसों की जांच की गयी.
जांच में मुख्यतः फिटनेस परमिट एवं यात्री सुरक्षा मानक जैसे- अग्निशमन यंत्र, FA Box, आपात द्वार, किराया सूची check किये.
6 बसों के प्रेशर हॉर्न, 1 बस का front बम्पर निकलवाया गया.
शहर में 3 ऑटो और 3 ट्रैक्टर trolley सहित 6 वाहन जब्त किये.
कुल 41000 रुपये शमन शुल्क वसूला गया.
बस स्टैंड पर PA सिस्टम से announcement कर यात्रियों को बसों में सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से अवगत कराया गया एवं बस चालकों को इन प्रावधानों की पूर्ति उपरांत ही बस चलाने अन्यथा कार्रवाई झेलने की चेतावनी दी गयी.



