मध्यप्रदेश
महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने निकाला पथ संचलन

बुरहानपुर. शाही किला स्थित गोगादेव मंदिर परिसर से महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में विद्यार्थी अनुशासन के साथ शामिल हुए। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इस दौरान शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शाही किला स्थित गोगादेव मंदिर परिसर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। विजयदशमी के अवसर पर आयोजित इस पथ संचलन में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा।



