बुरहानपुर

*जनगणना कर्मियों के खातों में पहुँची 10 हज़ार 200 की पहली किश्त, संघ की पहल रंग लाई*

बुरहानपुर :- अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रयासों से बुरहानपुर जिले में जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के खातों में प्रथम किश्त के रूप में 10 हजार 200 की राशि सीधे हस्तांतरित कर दी गई है।

संघ के सलाहकार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि संस्थापक साजिद निसार अहमद एवं उनके परामर्श पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशफ़ाक ख़ान ने जिला जनगणना अधिकारियों से दूरभाष पर सीधी चर्चा की, जिसके सकारात्मक परिणाम स्वरूप शाम तक कर्मचारियों के खातों में राशि पहुँच गई।

खातों में राशि आते ही कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। इस त्वरित कार्रवाई पर संघ ने जिला प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर नगर पालिका निगम बुरहानपुर के आयुक्त एवं नगरीय जनगणना प्रभारी संदीप श्रीवास्तव का संघ के पदाधिकारियों द्वारा शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

संघ ने आयुक्त से आग्रह किया कि जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत शेष पारिश्रमिक का भुगतान भी समय सीमा के भीतर अति शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशफ़ाक ख़ान, जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर, जिला सचिव मुज़फ़्फ़र अंसारी, संगठन मंत्री इसरार अहमद एवं सत्तार सर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button