बुरहानपुर

*ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के तत्वावधान में महा रक्तदान शिविर आयोजित, 29 यूनिट रक्तदान किया*

बुरहानपुर :- श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, फव्वारा चौक, बुरहानपुर द्वारा ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा संचालित ऑल इज़ वेल ब्लड सेंटर के माध्यम से महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 29 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान के महत्व एवं मानव जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में समाजजनों को जागरूक किया गया। बताया गया कि रक्तदान एक महादान है जिसके माध्यम से जरूरतमंद मरीजों, दुर्घटना में घायल व्यक्तियों तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनका जीवन बचाया जा सकता है।

ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं ऑल इज़ वेल ब्लड सेंटर द्वारा समय समय पर इस प्रकार के रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना है। इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button