*शेर की सवारी पर निकले बालाजी महाराज विट्ठल मंदिर और गोकुल चंद्रमा मंदिर पहुंचा रथयात्रा*

बुरहानपुर :- बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय रथयात्रा एवं महोत्सव के अंतर्गत रविवार को भगवान बड़े बालाजी महाराज की रथयात्रा मंदिर से निकली मुख्य पुजारी मोहन बालाजीवाले एवं बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत ने बताया कि रविवार को भगवान बालाजी महाराज की रथयात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर फव्वारा चौक, खैराती बाजार, विट्ठल मंदिर इतवारा होते हुए गोकुल चंद्रमा मंदिर पहुंची इसके पश्चात रथयात्रा नागझिरी वापस विट्ठल मंदिर,सिंधीपुरा चौराहा ,सिटी कोतवाली मार्ग से होते हुए वापस मंदिर पहुंचि। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन का लाभ मिलेगा।
*कल 19 अक्टूबर को इन मार्गों से निकलेगी रथयात्रा*
मुख्य पुजारी मोहन बालाजीवाले एवं बड़े बालाजी मंदिर संस्थान के आशीष भगत ने बताया कि सोमवार 19 अक्टूबर को भगवान बड़े बालाजी महाराज की रथयात्रा मंदिर से निकलकर पांडुमल चौराहा, गांधी चौक, फव्वारा चौक एवं किला रोड होते हुए पांडुमल चौराहा से वापस मंदिर पहुंचेगी बड़े बालाजी मंदिर संस्थान ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे रथयात्रा में शामिल होकर भगवान बड़े बालाजी महाराज के दर्शन एवं पुण्य लाभ प्राप्त करें और महोत्सव में सहभागिता निभाएं।



