*अंतर्राष्टरीय वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ जनों को बताये अपने हक़ और अधिकार*

बुरहानपुर :- म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय विधि सक्सेना प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में एवं प्रेमदीप सांकला व्यवहार न्यायाधीश सचिव की उपस्थिती में तथा अनुपमा मुजाल्दे जिला विधिक सहायता अधिकारी के समन्वय से जिला न्यायालय में अंतर्राष्टीय वृद्धजन दिवस पर विधिक साक्षरता शिेविर का आयोजन किया गया
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमदीप सांकला सचिव व्यवहार न्यायाधीश द्वारा दीप प्रज्वल्लन कर किया गया उक्त कार्यक्रम में बुरहानुपर जिले के पेंशनर वरिष्ठजन उपस्थित हुए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेमदीप सांकला द्वारा कानून में वर्णित वृद्धजनों के अधिकारों से वरिष्ठजनों को अवगत कराया गया सांकला द्वारा वरिष्ठजनो के कानूनी अधिकार भरण-पोषण एंव कल्याण अधिनियम 2007 के प्रावधानों,अधिकारों हकों, निःशुल्क विधिक सहायता, हेल्पलाईन नं0 15100, को सरल भाषा में व्यक्त कर जानकारी दी गई
उक्त कार्यकम में अनुपमा मुजाल्दे, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन, उद्देश्य, आदि विषय पर विस्तृत जानकारी दी एवं कार्यक्रम का संचालन किया गया उक्त कार्यकम में जिला बुरहानपुर के वरिष्ठजन पेंशनरगण,पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पीएलव्ही अताउल्ला खान ,वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर राजेन्द् सलूजा, महेन्द्र जैन डॉ किरणसिंह, रजनी गटटानी आदि वरिष्ठजन उपस्थित हुए



