बुरहानपुर

*पीपलपानी धारबेलथड़ में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर प्रशासन ने सुनीं समस्याएं स्वामित्व व अन्य योजनाओं का मिला लाभ*

बुरहानपुर :- शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बुरहानपुर जिले की ग्राम पंचायत पीपलपानी धारबेलथड़ में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, कलेक्टर विवेक कुमार, एसपी आशुतोष बागरी, डीएफओ विद्याभूषण सिंह, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष मार्को ने कहा कि यह अभियान प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने और स्थानीय भाषा में जानकारी साझा कर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।


कलेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि स्वामित्व योजना अभियान मोड में संचालित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आबादी भूमि का मालिकाना हक और ऋण लेने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से पटवारी से संपर्क कर रजिस्ट्री कराने तथा नजदीकी केंद्र पर आधार अपडेट करवाने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

एसपी आशुतोष बागरी ने बाल विवाह को कानूनन अपराध बताते हुए इसे रोकने और बालिकाओं की शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने डायल-112 और थानों के क्यूआर कोड के उपयोग की जानकारी दी। डीएफओ सिंह ने वन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

शिविर में कलेक्टर ने पीएचई स्टॉल पर जल परीक्षण देखा और एसपी ने स्वास्थ्य स्टॉल पर शुगर जांच कराई। अधिकारियों ने पोषण प्रदर्शनी के व्यंजनों का स्वाद भी चखा। लाड़ली लक्ष्मी, प्रधानमंत्री आवास और कृषि योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए तथा बाल विवाह मुक्त समाज की शपथ दिलाई गई। अंत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आजीविका एक्सप्रेस के तहत शेखपुरा के नित्या सीएलएफ को मिले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button