बुरहानपुर

*बुरहानपुर में यातायात सुधार की बड़ी कवायद 15 दिसंबर तक शौकत गार्डन में शिफ्ट होंगे फल-सब्जी के ठेले*

बुरहानपुर:- शहर की संकरी गलियों और बाजारों में आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत बाजारों में लगने वाले फल-सब्जी के ठेलों को 15 दिसंबर तक शौकत गार्डन में शिफ्ट किया जाएगा। साथ ही शुक्रवार को गुलमोहर मार्केट में अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाकर चालकों को यातायात नियमों की समझाइश दी गई।

एसपी आशुतोष बागड़ी ने बताया कि शहर में वाहनों की संख्या बढ़ने ठेलों की मौजूदगी गलियों में ऑटो की आवाजाही और दुकानों के बाहर बेतरतीब पार्किंग से जाम की स्थिति बनती है। परकोटे के भीतर संकरी गलियों और पुराने मकानों के कारण त्योहारों तथा शादी के सीजन में लोगों को अधिक परेशानी होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस किसी का कारोबार नहीं छीनना चाहती, बल्कि ठेला संचालकों को एक व्यवस्थित स्थान देने के लिए शौकत गार्डन चुना गया है।

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक ‘ओके पास’ शिविर शुरू किया है। ट्रैफिक टीआई राजेश बारवाल के अनुसार, यह शिविर थाना यातायात और यातायात चौकी जयस्तंभ में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा, जहां ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और बीमा सहित पूरे दस्तावेजों की जांच के बाद पास बनाए जाएंगे। अधूरे दस्तावेज वालों को मार्गदर्शन दिया जाएगा, जबकि अब तक 500 ऑटो को ओके पास जारी किए जा चुके हैं। नियम तोड़ने पर चालान व वाहन जब्ती की कार्रवाई होगी।

इसके अलावा कुछ स्थानों को वन-वे करने और नए पार्किंग स्थल चिह्नित करने पर काम जारी है। दुकानदारों से अपने वाहन अन्यत्र पार्क करने की अपील की जाएगी। सड़क निर्माण और शादी सीजन की चुनौतियों के बीच आमजन को जागरूक कर 1 से 2 माह में व्यवस्था सुधारने का लक्ष्य रखा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button