*जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बचत निवेश एवं साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की दी जानकारी*

बुरहानपुर :- सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जीजामाता शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत, निवेश तथा बैंकिंग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं गयी। अग्रणी जिला प्रबंधक अक्षय शर्मा ने विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए बचत एवं निवेश से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय लेन-देन में सतर्कता बरतने, साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों को पहचानने तथा ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान सुरक्षित व्यवहार अपनाने के उपाय भी बताए।
वित्तीय जागरूकता को वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदारीपूर्वक वित्तीय निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में सहायक प्रबंधक अरविंद सालवंशी, प्राचार्य डॉ. दीपक शाह सहित अन्य उपस्थित रहे।



