बुरहानपुर

*बुरहानपुर में AIMIM नेता इम्तियाज जलील का बुरहानपुर दौरा पारिवारिक कारणों से स्थगित, अब ओवैसी संग नवंबर में आने की संभावना*

बुरहानपुर :- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जनाब इम्तियाज जलील का प्रस्तावित बुरहानपुर दौरा अपरिहार्य पारिवारिक कारणों से फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। AIMIM के जिला कार्यालय में आयोजित बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मध्य प्रदेश अनुशासन कमेटी के प्रभारी नफीस मंशा खान और बुरहानपुर जिला अध्यक्ष डॉ. जीशान खान ने यह आधिकारिक जानकारी दी।

*पारिवारिक कारणों से स्थगित हुआ दौरा*
जिला अध्यक्ष डॉ. जीशान खान ने बताया कि (AIMIM) के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज जलील का 15 अक्टूबर को बुरहानपुर आगमन तय था और सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई थीं। हालाँकि, पारिवारिक मामलों के चलते उन्हें अचानक लंदन जाना पड़ा। पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दौरा रद्द नहीं हुआ है, बल्कि इसे आगे बढ़ाया गया है।

डॉ. जीशान ने आगे जानकारी दी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से इस संबंध में चर्चा हुई है। संसद सत्र के दौरान 18-19 नवंबर के आसपास की तिथियों में एक बड़ा संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील सहाब दोनों शामिल होंगे। कार्यक्रम की नई तारीखों का जल्द ही औपचारिक ऐलान किया जाएगा। AIMIM जिला कमेटी ने दौरा टलने पर मीडिया, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से खेद व्यक्त किया है।

*कांग्रेस पर बोला हमला एमआईएम से डर रही है कांग्रेस*
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अनुशासन कमेटी के प्रभारी नफीस मंशा खान ने कांग्रेस पार्टी और उसके स्थानीय नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस द्वारा AIMIM कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने के दावों को पूरी तरह से भ्रामक बताया।

नफीस मंशा खान ने कहा कांग्रेस 10-15 नादान बच्चों को लाकर यह दावा कर रही है कि वे एमआईएम छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। सच यह है कि एमआईएम की बढ़ती सक्रियता से कांग्रेस के नेता घबराए हुए हैं उन्होंने कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी पार्टी तो संभाल नहीं पा रही है और शहर व ग्रामीण अध्यक्षों में आपस में खींचतान चल रही है।

*60 से 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी*
AIMIM नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पर लगे आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को डैमेज करने और उकसाने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन एमआईएम हर वर्ग और समाज के लोगों को साथ लेकर मजबूती से आगे बढ़ रही है। नफीस मंशा खान ने दावा किया कि पार्टी आने वाले समय में प्रदेश की 60 से 70 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button