*अहिंसा, शांति और सर्वधर्म समभाव के संदेश के साथ बुरहानपुर में निकाली गई गांधी शांति पदयात्रा*

बुरहानपुर :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बुरहानपुर नगर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य ‘गांधी शांति पदयात्रा’ निकाली गई। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बापू के सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला सर्वोदय मंडल, गांधी ग्लोबल फैमिली, गांधी शांति समिति, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन, वैश्य समाज संगठन, जन जागृति संस्था और मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सहित कई सामाजिक संगठनों की सहभागिता से हुई।
भव्य शोभायात्रा और भजन का हुआ आयोजन सबको सन्मति दे भगवान और प्रसिद्ध भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए के गूंजते स्वरों के बीच यह शांति यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी यात्रा के अंत में सभी गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर सूत की माला सुतांजलि पुष्प अर्पित किए और प्रार्थना कर बापू के आदर्शों को याद किया। 2 अक्टूबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती होने पर उन्हें भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस शांति यात्रा में नगर के कई गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ठाकुर शेरा भैया वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिंतक डॉ. वीरेंद्र निर्झर गांधी विचारक सत्य प्रकाश कपूर एवं श्री मुकेश राजे सुनील गुजराती अध्यक्ष, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन सतीश अग्रवाल जिला अध्यक्ष, वैश्य समाज महेंद्र जैन अध्यक्ष, जन जागृति संस्था रामप्रकाश जायसवाल जिला अध्यक्ष, म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ इनके अलावा यशवंत मोरे,मोहम्मद भाई मर्चेंट, डॉ. एस.एम. तारिक सादिक जहाजवाला, अधिवक्ता अशोक कुमार श्राफ, अधिवक्ता कैलाश यावतकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह पदयात्रा शहर में आपसी भाईचारे, शांति और बापू के विचारों को जीवंत रखने का एक अनूठा माध्यम बनी।




