बुरहानपुर

*एचआईवी की सही जानकारी ही बचाव है खकनार आईसीटीसी परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया*

बुरहानपुर :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबाड़ा में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खकनार आईसीटीसी (ICTC) परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित 154 विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से जुड़ी महत्वपूर्ण और जीवनरक्षक जानकारियां दीं।

परामर्शदाता सिसोदिया ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशभर में एचआईवी सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुरहानपुर जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 9वीं से 12वीं) तथा महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को एचआईवी के संक्रमण, उसके प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों और भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

यह अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा, जिला एड्स नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी और खकनार ब्लॉक के बीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र जामले के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के शुरुआती और मुख्य लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया गया, जैसे रात के समय अत्यधिक पसीना आना। बार-बार टी.बी. (तपेदिक) की बीमारी से संक्रमित होना दो महीने से अधिक समय तक लगातार शरीर में बुखार रहना। लिंफ नोड्स में सूजन के कारण बोलने में कठिनाई (तोतलापन) होना। शरीर के वजन में तेजी से और लगातार कमी आना।

विद्यार्थियों के मन से डर और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करते हुए परामर्शदाता ने स्पष्ट किया की एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने या गले मिलने से। एक ही मटके का पानी पीने या एक ही थाली में भोजन करने से एक ही टॉयलेट का उपयोग करने से। साथ में उठने-बैठने या सामान्य संपर्क में रहने से।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को एचआईवी के प्रति सतर्क रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button