बुरहानपुर

*बुरहानपुर कांग्रेस ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती गांधी और शास्त्री के विचार आज भी देश को प्रेरणा देने का काम कर रहे हैं-जिलाध्यक्ष रिंकू टॉक*

बुरहानपुर :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस विशेष कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों महान विभूतियों के देश के प्रति अमूल्य योगदान को याद किया गया। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाई। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपना संपूर्ण जीवन सादगी और ईमानदारी से देश सेवा को समर्पित कर दिया। उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान, जय किसान आज भी देशवासियों के भीतर देशभक्ति और ऊर्जा का संचार करता है।

कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन दर्शन हर नागरिक के लिए मार्गदर्शक है। उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में रिंकू टॉक, हामिद काज़ी, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, अनिता यादव, इन्द्रसेन देशमुख, अजय रघुवंशी, सलीम कोटनवाला, अमर यादव, तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला, सतीश अग्रवाल, मुज्जु मीर, आरिफ खान, ज़ाहिर अब्बास, हामिद डाइमंड, हूजेफा मुलायमवाला फरीद क़ाज़ी, कैलाश यावतकर, असगर चौधरी, आरिफ शेख, आशिष भगत, मीनाक्षी महाजन, रफ़ीक़ गुल मोहम्मद, कमलेश शाह, डॉ. इमरान (गुड्डू), वसीम बक्स, मोहम्मद मर्चेंट, शहज़ाद नूर, साजिद अंसारी, शेख रुस्तम, असलम खान, देवेश्वर ठाकुर, अर्जुन जंगल, कैलाश पाटिल, रविंद्र महाजन, अकरम पठान, प्रमोद जैन, अरुण महाराज सहित बड़ी संख्या में सक्रिय साथी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button