बुरहानपुर पुलिस

*बुरहानपुर में गणेश उत्सव में शांति बनाए रखने लालबाग पुलिस ने 4 आदतन अपराधीयो को जेल भेजा*

बुरहानपुर:- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आगामी गणेश उत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुरहानपुर पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी या अशांति रोकने के लिए पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इसी कड़ी में थाना लालबाग पुलिस ने क्षेत्र के चार आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें खंडवा जिला जेल भेज दिया है।

लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने कहा बुरहानपुर में गणेश उत्सव का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशों पर जिले भर में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है ए एसपी प्रदीप शेण्डे और सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा जिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है देवेंद्र उर्फ अन्ना पिता: गणेश हजारे निवासी: मिलचाल प्रमोद उर्फ पन्ना पिता नामदेव निकम निवासी: मिलचाल हरीश उर्फ भोला पिता सदाशिव हजारे निवासी मिलचाल एवं एक अन्य आरोपी

लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन ने कहा पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है ताकि नागरिक बिना किसी डर के गणेश उत्सव का त्योहार मना सकें। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने या शांति में बाधा डालने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। बुरहानपुर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button