बुरहानपुर

*बुरहानपुर पुलिस ने m-Passport Police App पर आयोजित की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला*

बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस ने एसपी आशुतोष बागरी के निर्देशन में 2 नवम्बर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को अधिक सरल, त्वरित और पारदर्शी बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के समस्त थानों पर पासपोर्ट पुलिस सत्यापन कार्य को तकनीकी रूप से सक्षम और समयबद्ध बनाना है।

कार्यशाला में जिले के सभी थानों के पासपोर्ट सत्यापन कार्य से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। ए एसपी प्रदीप शेण्डे ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सत्यापन कार्य को पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ तय समय-सीमा में पूरा करें, ताकि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

प्रशिक्षण के दौरान m-Passport Police App के थाना मॉड्यूल के प्रभावी उपयोग, ऑनलाइन सत्यापन, दस्तावेजों की जांच, फील्ड वेरिफिकेशन, रिपोर्ट अपलोडिंग और लाइव डेमो के माध्यम से ऐप के विभिन्न फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी गई। इस तकनीकी प्रशिक्षण से पुलिस कर्मियों को कार्यप्रणाली में एकरूपता लाने और नागरिकों को शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने में विशेष सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जिला विशेष शाखा सहित विभिन्न थानों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button