बुरहानपुर

*प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किश्त जारी बुरहानपुर के 59,547 किसानों के खातों में पहुंचे 11.90 करोड़- विधायक अर्चना चिटनिस*

बुरहानपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की 24वीं किश्त जारी कर दी है। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से अंतरित की गई। इस अवसर पर बुरहानपुर जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन को सुना।

इस योजना के तहत बुरहानपुर जिले के 59,547 पात्र किसानों के बैंक खातों में 2 हजार रुपये प्रति किसान के मान से कुल 11 करोड़ 90 लाख 94 हजार रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के उत्थान और कृषि क्षेत्र के सशक्तिकरण के लिए लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अन्नदाताओं के प्रति प्रधानमंत्री के सम्मान और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये तीन किश्तों में मिलते हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश सरकार ‘मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना’ के अंतर्गत अतिरिक्त 6 हजार रुपये देती है। इस प्रकार दोनों योजनाओं को मिलाकर प्रदेश के किसानों को हर साल कुल 12 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिल रही है।

चिटनिस ने जानकारी दी कि अब तक बुरहानपुर जिले में पीएम किसान योजना के तहत कुल 205.11 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 138.29 करोड़ रुपये की राशि बांटी जा चुकी है। वर्तमान में जिले के 59,547 किसान पीएम किसान और 46,244 किसान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना, खेती की लागत कम करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

इस कार्यक्रम के दौरान महापौर माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, पूर्व महापौर अतुल पटेल, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button