बुरहानपुर

*स्वामित्व योजना से आत्मनिर्भर बन रहे ग्रामीण परिवार कलेक्टर के सामने पूरी हुई पंजीयन प्रक्रिया, बुरहानपुर बना मिसाल*

बुरहानपुर :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार ऐतिहासिक कदम उठा रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण इलाकों में ‘स्वामित्व योजना’ का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे गांवों के लोगों को उनकी आवासीय संपत्तियों के वैधानिक दस्तावेज प्रॉपर्टी कार्ड मिल रहे हैं। इससे न सिर्फ संपत्ति पर कानूनी अधिकार पक्का हो रहा है, बल्कि ग्रामीणों के लिए बैंकों से लोन लेना भी बेहद आसान हो गया है।

योजना को गति देने के लिए कलेक्टर विवेक कुमार के निर्देश पर बुरहानपुर जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रशासनिक अमला शनिवार सुबह से ही मैदानी स्तर पर मुस्तैद नजर आया। कलेक्टर ने खुद ग्राम बिरोदा और बहादरपुर पहुंचकर धरातल पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। उनके निर्देश पर ग्राम बहादरपुर में कई हितग्राहियों की पंजीयन प्रक्रिया उनके सामने ही पूरी कराई गई। प्रशासन की इस सक्रियता और विशेष अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जहाँ शनिवार को शाम 4 बजे तक 1,653 रजिस्ट्रियां दर्ज की गईं, वहीं जिले में अब तक कुल 15,214 रजिस्ट्रियां सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत नींव साबित हो रही है। पक्के कानूनी कागजात मिलने से ग्रामीण अपनी संपत्ति का उपयोग विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बनेंगे। जिला प्रशासन का संकल्प है कि हर पात्र ग्रामीण परिवार तक इस योजना का लाभ जल्द से जल्द पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button