बुरहानपुर

*पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जनाब सैयद इम्तियाज जलील साहब का 15 अक्टूबर का बुरहानपुर दौरा रद्द*

बुरहानपुर :- ऑल इंडिया मजलिस ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष जनाब सैयद इम्तियाज जलील साहब का आगामी 15 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित एक दिवसीय बुरहानपुर दौरा अपरिहार्य पारिवारिक कारणों के चलते रद्द कर दिया गया है।

इस संबंध में जिला मीडिया प्रभारी शेख सलीम ने जानकारी देते हुए बताया कि जनाब सैयद इम्तियाज जलील साहब का बुरहानपुर आगमन 15 अक्टूबर को प्रस्तावित था, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि पार्टी के दिशा निर्देशों एवं प्रदेश नेतृत्व के अनुरूप आगामी दौरे और कार्यक्रमों की घोषणा जैसे ही की जाएगी, उसकी जानकारी मीडिया, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता के बीच जल्द साझा की जाएगी।

जिला मीडिया प्रभारी शेख सलीम ने कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी कर रहे सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कार्यक्रम रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button