*कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने की भगवान बालाजी महाराज की पूजा, खींचा बड़ा रथ*

बुरहानपुर :- प्रसिद्ध बड़े बालाजी महाराज के 15 दिवसीय भव्य उत्सव के दूसरे दिन भगवान बालाजी महाराज काठ के घोड़े पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले और भक्तों को अपने अलौकिक दर्शन दिए। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने तमाम कांग्रेसी नेताओं के साथ मंदिर पहुंचकर भगवान बालाजी की विशेष पूजा-अर्चना की और श्रद्धाभाव से रथ खींचा।
बालाजी और गोविंदा के गगनभेदी जयकारों के बीच उत्सव के दूसरे दिन भगवान छोटे रथ पर विराजमान होकर नगर में निकले। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
*देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना*
रथ पूजन और दर्शन के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने शहर, जिला, प्रदेश और पूरे देश में अमन, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह हम सब मिलकर बालाजी उत्सव में रथ को खींचते हैं, ठीक उसी तरह देश की तरक्की और विकास भी सभी नागरिकों के आपसी सहयोग और सद्भाव से ही संभव है।
इस पावन अवसर पर शाहपुर सहित पूरे जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रसेन देशमुख, जिला सचिव आशीष भगत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश यावतकर, अरुण जोशी, बंडू देशमुख (शाहपुर), प्रवीण टेंभूर्णे, रविंद्र महाजन, कमलेश महाजन और हंसराज पाटिल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।




