बुरहानपुर

*400 साल पुराने बालाजी मंदिर पहुंचे हर्षित ठाकुर, परिवार के साथ खींचा भगवान का रथ*

बुरहानपुर :- 400 साल पुराने भगवान बालाजी महाराज के मंदिर में कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर भगवान बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ भगवान बालाजी महाराज का रथ भी खींचा। जय गोविंदा, जय बालाजी के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।

भगवान बालाजी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे हर्षित ठाकुर और उनके परिवार के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिले की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रथ यात्रा के दौरान परिवार के सदस्यों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और भगवान बालाजी महाराज के जयकारे लगाए। मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल नजर आया।

भगवान बालाजी महाराज के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए हर्षित ठाकुर ने परिवार के साथ रथ खींचकर धार्मिक परंपरा में सहभागिता की। इस अवसर पर विश्वजीत सिंह ठाकुर, लैश्री ठाकुर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने भगवान बालाजी महाराज से जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्य पुजारी मोहन बालाजीवाले चंदू बालाजी वाले, मुन्ना बालाजी वाले आशीष भगत, योगेश पूनावाला, लवकेश पटेल, प्रकाश विश्वकर्मा, राजू दुबे, सूरज तायडे, अशोक मराठा आदि मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button