बुरहानपुर

*सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए बुरहानपुर पुलिस का 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान*

बुरहानपुर:- सड़क हादसों में लगातार हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस ने एक बड़ी पहल की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एसपी आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में जिलेभर में 28 सितंबर से 10 दिवसीय विशेष यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया है। यह अभियान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पूरी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ चलाया जा रहा है।

ए एसपी प्रदीप शेंडे और सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जन-सहयोग और जन-जागरूकता पर विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में यातायात विभाग की टीम ने स्थानीय टेक्समो पाइप प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में एक विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया।

कार्यक्रम के दौरान फैक्ट्री के सैकड़ों कर्मचारियों और स्टॉफ सदस्यों को सड़क सुरक्षा के बुनियादी नियमों से अवगत कराया गया। यातायात थाना प्रभारी राजेश बारवाल ने दोपहिया वाहन चालकों को मानक हेलमेट ISI मार्क का पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सख्त सलाह दी। इसके अलावा ‘राहवीर’ योजना और ‘हिट एंड रन’ मामलों से जुड़े कानूनी प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यातायात नियम किसी पर दबाव बनाने के लिए नहीं, बल्कि हर नागरिक की अनमोल जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं। थोड़ी सी लापरवाही या जल्दबाजी न केवल चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य निर्दोष लोगों के लिए भी घातक साबित हो सकती है।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग और नशे की हालत में ड्राइविंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। तय गति सीमा में वाहन चलाएं और कभी भी गलत दिशा में गाड़ी न मोड़ें व्यावसायिक और निजी वाहनों में ओवरलोडिंग से बचने की अपील की गई।

बुरहानपुर पुलिस प्रशासन ने समस्त जिलावासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदार बनें। घर से निकलते वक्त नियमों का पालन करें, दूसरों को भी प्रेरित करें और सड़क को सभी के लिए सुरक्षित बनाएं—क्योंकि आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है।

दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीटबेल्ट का प्रयोग अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। सुरक्षित चलें, सुरक्षित घर लौटें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button