बुरहानपुर

मेक्रो विज़न एकेडमी के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में ‘वंदे मातरम्’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

बुरहानपुर। मेक्रो विज़न एकेडमी के अनहद आनंद ऑडिटोरियम में ‘वंदे मातरम्’ विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हमारे देश के प्रति कर्तव्यों और नागरिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के विजेंद्र गोठी (प्रचारक प्रमुख, खंडवा विभाग) ने अपने अनमोल विचारों से सभी को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति हमारी भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देश के विकास और सुरक्षा में अपना बलिदान देकर राष्ट्रभक्ति के रूप में योगदान दे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में अनुशासन और समाज सेवा की भावना सबसे महत्वपूर्ण है। जब हर नागरिक अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेगा, तभी देश प्रगति के नए आयामों को छुएगा। उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग जगत को भी समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से निरंतर जुड़े रहना चाहिए। लघु विकास और सेवा भारती के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। मेक्रो विज़न एकेडमी के प्रांगण में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में 1500 से अधिक विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ के विशेष गणमान्य लोग जिनमें टेक्सटाइल व्यवसायी, सेवा भारती के सह-संयोजक एवं लघु विकास के उप प्रमुख वेदांत मित्तल और अभय विश्वकर्मा जिला प्रमुख, ब्रहम्पुर आदि के साथ शिक्षक भी उपस्थित रहें। सभी ने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गूंजते उद्बोधन और भारत माता के जयकारों के साथ किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button