मध्यप्रदेश

गोगा नवमी पर सफाई मित्रों के घरों में बिखरी खुशियां, त्योहार एडवांस एवं वेतन जारी करने पर वाल्मीकि समाज ने जताया महापौर का आभार

बुरहानपुर ।अभारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों द्वारा नगर निगम के सफाई मित्रों को गोगा नवमी के पावन अवसर पर त्योहार मनाने हेतु त्योहार एडवांस एवं वेतन की राशि समय पर उपलब्ध कराने पर माननीय महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल का शाल एवं श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।माननीय महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा सफाई मित्रों की आवश्यकताओं एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए गोगा नवमी के अवसर पर उन्हें आर्थिक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए थे। महापौर के निर्देशों के अनुरूप सफाई मित्रों को त्योहार एडवांस एवं वेतन की राशि उपलब्ध कराई गई।समय पर राशि प्राप्त होने से नगर निगम के सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों में खुशी का वातावरण रहा और उन्होंने अपने परिवार के साथ गोगा नवमी का पर्व उत्साह, उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस एवं वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई मित्रों की आवश्यकताओं और उनके परिवारों की खुशियों को ध्यान में रखते हुए समय पर आर्थिक सुविधा उपलब्ध कराना महापौर की संवेदनशीलता एवं सफाई मित्रों के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।नगर निगम परिवार की ओर से भी सभी सफाई मित्रों को गोगा नवमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर श्री कालू जंगाले, श्री संजू जंगाले, श्री दीपक जंगाले, श्री राजेश ब्रिगेटी जमादार, श्री राजा ब्रिगेटी जमादार, श्री पापा चौधरी करोसिया, श्री शांतिलाल कछवाये, श्री गणेश सिंगोतिया, श्री रंजीत चावरे, श्री राजू पन्ना जी, श्री ओम खरे, श्री राजा कन्नाडे, श्री बलराम कन्नाडे, श्री मनोज करोसिया, श्री रोशन कछवाये, श्री राहुल कछवाये, श्री सुरेश लोट, श्री सुनील काकडे, श्री राजेश कछवाये, श्री देव मराठे उपस्थित रहे |

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button