बुरहानपुर

*बुरहानपुर को भारी ट्रैफिक से मिली बड़ी राहत: झिरी-शाहपुर बायपास का शुभारंभ*

बुरहानपुर : -जिलेवासियों के लिए रविवार को इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर झिरी से शाहपुर के बीच नए बायपास मार्ग पर वाहनों का औपचारिक आवागमन शुरू हो गया है। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने नए हाईवे का निरीक्षण कर इसका शुभारंभ किया। इस बायपास के शुरू होने से शहर के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों का दबाव काफी हद तक कम होगा, जिससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा।

सांसद ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि फिलहाल इस मार्ग पर अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही शुरू की गई है। शेष निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हाईवे को पूर्ण रूप से संचालित किया जाएगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया।

*शहर के भीतर घटेगा ट्रैफिक का दबाव*
बायपास के शुरू होने से शहर के भीतर यातायात सुगम हो गया है। इससे आम नागरिकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी राहत मिली है। सांसद ने कहा कि भारी ट्रैफिक का दबाव घटने से गणपति नाका से शनवारा चौराहे तक चल रहे डिवाइडर व रोड निर्माण कार्य में तेजी आएगी, जिससे शहर का मुख्य मार्ग व्यवस्थित होगा। साथ ही, किसानों को अपनी उपज लाने-ले जाने में आसानी होगी और व्यापारिक व औद्योगिक गतिविधियों को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

*निम्बोला में नए ब्रिज का कार्य शुरू*
सांसद पाटील ने बताया कि निम्बोला में अंग्रेजों के जमाने की पुरानी और संकरी पुलिया के स्थान पर नए चौड़े ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कुछ दिन पूर्व ही सांसद और नेपानगर विधायक मंजू दादू ने इस पुलिया का निरीक्षण कर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बन जाने से इस मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।

*खातला फाटे पर स्थायी समाधान के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान सांसद ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ खातला फाटे का भी जायजा लिया। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहाँ से कई गाँव जुड़े हैं और रोज बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। सीधे हाईवे पर उतरने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सांसद ने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशीष बिरला सहित अन्य अधिकारियों को जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकालने के कड़े निर्देश दिए हैं इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी एनएचएआई के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button